मध्य प्रदेश मंत्रालय की हाईटेक एनेक्सी बिल्डिंग का निर्माण कार्य 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शुरू हुआ था। जिसका लोकार्पण 2018 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया था। इसी एनेक्सी बिल्डिंग में बीते सोमवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। जहां की लिफ्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान फंस गए। जिसके बाद दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
लिफ्ट के बंद होने और सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिफ्ट में फस जाने के बाद मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने के कारण राजधानी परियोजना प्रशासन के दो इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है।
यह पूरा मामला :- बीते सोमवार मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे वहां से वापस लौटते वक्त सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिफ्ट का प्रयोग किया। जो अचानक बंद हो गई। जिसकी खबर अधिकारियों को लगते ही उनके हाथ पैर सन्न रह गए। अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजधानी परियोजना प्रशासन के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है उन्हें पहले नाम राजधानी परियोजना प्रशासन के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी शैलेंद्र परमार की है, वही दूसरा नाम व राजधानी परियोजना प्रशासन के उपयंत्री विद्युत यांत्रिकी मनोज यादव का है।